मिशन शक्ति में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रविन्द्रनगर धूस में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण को समर्पित समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिलाधिकारी संजय चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी जयंत यादव और महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह मौजूद रहे। समारोह में प्रो. वीणा, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया, प्रीति सिंह, वंदना कुशवाहा, साक्षी पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय और मीरा शुक्ला को सम्मानित किया गया। वहीं, मिशन शक्ति प्रभारी अर्चना सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा, पूर्णिमा सरोज और प्रीति वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।महिला आरक्षियों में प्रियंका सिंह, वंदना, मंजूशा, प्रियंका यादव, ममता, सोनी चौरसिया, ज्योति कुमारी, पूजा यादव और अर्चना यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, स्वावलंबन और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज की सामूहिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में पुलिस विभाग के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।