
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न थानों में महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की शिकायत या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है।