news-details

मिशन शक्ति कार्यशाला में छात्राओं को बताए सुरक्षा के तरीके

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। डॉ. जी. नाथ इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने की। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में छात्राओं ने मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण और विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत से काम लेने का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को 112 पुलिस, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी दी।महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह और परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह और रंजना देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए।डॉ. मनीष सिंह सेंगर और पुलिस टीम ने भी छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं ने सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। अंत में प्रधानाचार्य ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।