news-details

मिशन शक्ति की पहल से पति-पत्नी के बीच सुलह, काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत कसया पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद पति-पत्नी साथ रहकर वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बिताने के लिए तैयार हो गए।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसया स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया।काउंसलिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी और संबंधित पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं। विवाद के मूल कारणों को समझते हुए आपसी संवाद, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया। टीम की प्रभावी मध्यस्थता और समझाइश के बाद दोनों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके बाद पति-पत्नी ने साथ रहकर अपने वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने की सहमति जताई।पुलिस की इस पहल से पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास सफल रहा। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस महिलाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के साथ ही पारिवारिक मामलों में संवाद और समझौते के जरिए सकारात्मक परिणाम लाने का प्रयास कर रही है।इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, महिला कांस्टेबल शिवानी द्विवेदी, महिला कांस्टेबल अनीता तिवारी और महिला कांस्टेबल वंदना शामिल रहीं।