
Pardarshi Vikas News Ayodhya
बीकापुर क्षेत्र स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक निशी, संदीप कुमार और आरक्षी दीपक यादव सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। उपनिरीक्षक निशी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी झिझक दूर की और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान की जानकारी दी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके बताए।
टीम ने छात्राओं को 1090, 181, 112, 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस टीम से सवाल किए, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।