
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण” के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवाद के निस्तारण की दिशा में पहल करते हुए थाना कप्तानगंज क्षेत्र के एक दंपती के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया।दंपती के बीच आपसी मनमुटाव को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके आधार पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर काउंसलिंग की गई। टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं और विवाद के कारणों को विस्तार से सुना तथा आपसी संवाद और सामंजस्य के महत्व को समझाया।परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की पहल से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर दंपती ने साथ रहने का निर्णय लिया।काउंसलिंग के दौरान प्र0नि0 ओम प्रकाश सिंह, म0हे0का0 सुमन पाण्डेय, म0हे0का0 रुचि यादव, म0का0 रीमा तथा म0का0 साधना मौजूद रहीं। पुलिस का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का परामर्श के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना है।