news-details

मिशन शक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मंगलवार को रणंजय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन और मानव बाल निरोधक इकाई की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और बाल अधिकारों की जानकारी दी।चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया। वहीं, सुपरवाइजर रोशन ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में मानव बाल निरोधक इकाई के एसओ रामकृष्ण, हेड कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह और गौरीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम ने किसी भी समस्या या आपात स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।