
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महोबा पुलिस ने जनपदभर में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग एवं OTP साझा न करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया।