news-details

मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को बताए सफलता के मंत्र

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मिशन शक्ति 6.0 के तहत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, एकाग्रता और तनाव से निपटने के तरीके बताए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव जे. जैन, आईएएस अधिकारी संदीप, आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह और अंजना दहिया सहित अन्य अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, सही पुस्तकों के चयन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर अभ्यास को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रमुख वक्ता संदीप ने कौशल विकास मिशन के अवसरों की जानकारी दी। अरुण ने मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाएं बताईं। करियर काउंसलर गरिमा ने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों के चयन में मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन किरन बाला ने किया।