
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मिशन -2027की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। पार्टी उत्तर प्रदेश की अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रभारी के तौर पर छः महीने पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। रविवार को बीएसपी स्टेट आफिस में एक विशेष बैठक बुलाई गई है।इस बैठक में स्टेट लेवल के सभी पदाधिकारी, मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी और पार्टी के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष बुलाए गए हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री रहीं बहन मायावती जी रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सुबह 11बजे से बैठक करेंगी । बैठक में पार्टी संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती के लिए चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगी।सेक्टर और बूथ के पुनर्गठन का काम कितना हुआ है। आर्थिक सहयोग रजिस्टर में विधानसभावार क्या प्रगति है?इस बारे में जानकारी लेने के साथ आगे के लिए दिशानिर्देश जारी करेंगी। उत्तर प्रदेश और देश के ताजा हालातों को लेकर उन्होंने शुक्रवार को बयान दिया था। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद देश में उपजे राजनीतिक और आर्थिक हालात और 2027के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चल रही गठबंधन की राजनीति को लेकर भी बसपा सुप्रीमो स्थिति साफ करेंगी और पार्टी पदाधिकारियों को गाइड लाइन जारी करेंगी। बहुजन समाज पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करके भावी प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
सौ से अधिक सीटों पर नाम फाइनल होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।