
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज गर्मी के कारण लोग बुखार, खांसी और जुकाम से परेशान हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में करीब 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 300 नए और 100 पुराने मरीज शामिल रहे।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं दी गईं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए और डॉक्टरों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों को बासी भोजन और ठंडे पानी से बचने तथा बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।