news-details

मौसम बदला, बुखार-बदन दर्द के मरीज बढ़े

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार, बदन दर्द, कमजोरी, सर्दी और जुकाम की शिकायत लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें चार-पांच दिनों से बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत है। घरेलू उपचार से राहत नहीं मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार, सर्दी-जुकाम और कमजोरी के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लेने, साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। कई दिनों तक बुखार या कमजोरी रहने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।