news-details

मास्टर मुन्ना लाल कोरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। बीकापुर क्षेत्र के गुंधौर गांव में समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मास्टर मुन्ना लाल कोरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके सामाजिक योगदान, बहुजन आंदोलन में भूमिका और बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मास्टर मुन्ना लाल कोरी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों के प्रसार के लिए समर्पित किया। उन्होंने बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर रहते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य किया।संस्काराचार्य सत्यनाम साहब ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए अंधविश्वास, पाखंड और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को छोड़ने का आह्वान किया। वहीं वक्ताओं ने तर्कशील और समतामूलक समाज के निर्माण पर बल दिया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, एडवोकेट ओम प्रकाश, दयाराम सहित कई वक्ताओं ने मास्टर मुन्ना लाल के जीवन और कार्यों को प्रेरणादायी बताया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और परिवारजन मौजूद रहे तथा सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।