news-details

मारपीट के बाद घायल युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक शराब के नशे में धुत युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई, जो बाद में उसकी मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय तेजवीर सिंह के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करता था और पनकी महावीर नगर क्षेत्र का निवासी था। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था, तभी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि आइसक्रीम बेचने वाले तीन युवकों और एक महिला ने उसके साथ मारपीट की।घटना के दौरान मृतक की पत्नी ने बीच-बचाव कर उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में कल्याणपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।गुरुवार सुबह इलाज के दौरान तेजवीर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।