news-details

मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी सख्त

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विसर्जन घाटों की व्यवस्था, मार्गों की साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विसर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, पार्किंग, नाव और नाविकों की व्यवस्था समय से पूरी की जाए। मार्गों पर बिजली के ढीले तार ठीक कराए जाएं तथा संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करें। विसर्जन मार्गों और घाटों के आसपास मीट-मांस, अंडे और मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी दिए गए। डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार कराने को कहा गया।डीएम ने अराजक तत्वों पर निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों व भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विसर्जन मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित कराने को भी कहा गया, ताकि आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।