
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/सुल्तानपुर। नियमित मानदेय की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश नेशनल पैरावेट पशुमित्र सेवा समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन की अमेठी इकाई ने मंगलवार को पशुधन दुग्ध विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य ने बताया कि जुलाई 2025 में नियमित मानदेय का आश्वासन मिला था। जनवरी 2026 में प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बावजूद अब तक निर्णय नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से हजारों पैरावेट पशुमित्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि 5 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 7 सितंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।