news-details

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, ‘होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड’ का किया विमोचन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकश न्यूज़ लखनऊ। 17 मई 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय को 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इस अवसर पर 14 चयनित अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak सहित कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ‘होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड’ का विमोचन किया गया, जिसे बाल वाटिका से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए तैयार किया गया है। इसमें शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक, भावनात्मक और व्यक्तित्व विकास का आकलन शामिल है।बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और आईसीटी लैब का विस्तार कर रही है। वर्तमान में 1,129 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हैं।उन्होंने कहा कि 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं और सभी ब्लॉकों में बालिका शिक्षा के विस्तार की योजना पर कार्य जारी है। इसके साथ ही 1,64,882 बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।सरकार का उद्देश्य शिक्षा को तकनीकी और पारदर्शी बनाते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।