news-details

मुख्यमंत्री के दौरे से महोबा को विकास का संदेश, चंदेल रहे साथ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महोबा दौरे ने जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने के साथ राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी कई सकारात्मक संदेश दिए। इस दौरान पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख उपस्थिति चर्चा का विषय रही। जनसभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों और गोरखगिरि पर्वत के भ्रमण के दौरान कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच हुए संवाद और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा को लोगों ने विशेष महत्व दिया।गोरखगिरि में मुख्यमंत्री ने धार्मिक एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं पर जोर देते हुए रोपवे निर्माण सहित कई योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। लोगों का मानना है कि प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड और महोबा के विकास पर लगातार ध्यान दिए जाने से क्षेत्र को नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री के दौरे ने विकास कार्यों को गति देने के साथ जनता में विश्वास का संदेश भी दिया।