
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। आगामी 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित महोबा आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन जनपद के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में कार्यक्रम स्थल व्यवस्था, स्वागत, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, यातायात प्रबंधन एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।