news-details

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  सुलतानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों, कथित वोट चोरी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पुलिस की बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के नारे लगाए।प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का व्यवहार चिंता का विषय है।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस मताधिकार तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी और प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने भी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे