news-details

माइनर किनारे महिला-पुरुष के शव मिलने से हड़कंप

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। पुरवा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास मंगलवार को माइनर किनारे एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अनिल कुमार शुक्ला और सोनी के रूप में हुई है। दोनों पुरवा थाना क्षेत्र के तुरी छविनाथखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल के पास एक हीरो होंडा सिटी बाइक भी खड़ी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।प्रारंभिक जांच में शवों पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।