news-details

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, परंपरागत मार्गों से ही निकलेंगे जुलूस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिले में ताजिया जुलूस परंपरागत तरीके से निकाले जाएंगे।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अधिकारियों और ताजिया समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सभी आयोजन निर्धारित नियमों के अनुसार ही हों। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। जुलूस तय मार्गों से निकाले जाएंगे और ताजियों की ऊंचाई शासन के मानकों के अनुरूप रखी जाएगी।प्रशासन ने सभी तहसीलों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट और गलत सूचनाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। प्रशासन का उद्देश्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।