news-details

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर में मुहर्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।उन्होंने चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए।डीसीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।