news-details

मोहाली में युवती की बेरहमी से हत्या, ऑफिस में 35 सेकेंड में 30 वार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी में गुरुवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां एक युवक ने ऑफिस में काम कर रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने करीब 35 सेकेंड में उस पर 30 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह पूरी घटना ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के सामने हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका पहले एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे, जो बाद में ब्रेकअप में बदल गया। इसी बात से आरोपी गुस्से में था और उसने कथित रूप से योजना बनाकर ऑफिस में घुसकर हमला किया। वारदात के दौरान आरोपी ने बचाव करने आए कर्मचारियों को भी चाकू दिखाकर डराया और बाद में खुद पर भी वार कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके चलते वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।पुलिस ने ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले से दो चाकू साथ लाए थे, जिससे साफ है कि वह पूरी तैयारी के साथ आया था। पुलिस अब दोनों के रिश्ते, विवाद और वारदात के पीछे की असल वजह की विस्तृत जांच कर रही है।