news-details

मांगलिक कार्यक्रम में मारपीट, आठ आरोपी गिरफ्तार, डंडे और हथियार बरामद, पांच पर पहले से दर्ज केस

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

पुलिस ने दो दिन पहले मांगलिक कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए थे।

 जायस थाना क्षेत्र के कस्बे में दो दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग चोटिल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्तीकराया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें धर्मराज पुत्र रामकिशुन, दीपक पुत्र धर्मराज, बिंद्रा प्रसाद पुत्र बाबूलाल, अतुल कुमार सोनकर पुत्र राम तीरथ, शीतला प्रसाद पुत्र रामकृष्ण, श्रीनाथ पुत्र रामकृष्ण, जग प्रसाद पुत्र शीतला प्रसाद और चंद्रकेश पुत्र श्रीनाथ शामिल हैं। ये सभी कस्बा निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा, फावड़े का बेंट, लोहे की पाइप और बेस बैट बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दो दिन पहले मांगलिक कार्यक्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आठ में से पांच अभियुक्त ऐसे हैं, जिन पर पहले से ही विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।