news-details

मंडुआडीह में जावा-येज्दी के भव्य शोरूम का उद्घाटन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी के मंडुआडीह में जावा-येज्दी मोटरसाइकिल के पूर्वांचल के सबसे बड़े और अत्याधुनिक अधिकृत शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। परंपरा और सम्मान की मिसाल पेश करते हुए शोरूम का उद्घाटन परिवार की महिलाओं के हाथों कराया गया। समारोह में जावा मोटरसाइकिल के नेशनल हेड, डीलर डेवलपमेंट नीरज ओझा और शोरूम निदेशक आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा गोविंद लाल, प्रहलाद दास, विशाल गुप्ता, प्रवीण नयन, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष बघेल, सुमित सिंह काश्यप और ‘गोल्डन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध मृदुपवन नियोग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।शोरूम में ग्राहकों के लिए मोटरसाइकिलों की बिक्री के साथ आधुनिक सर्विस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। यहां जावा, येज्दी और बीएसए के प्रमुख मॉडल उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र के बाइक प्रेमियों को एक ही छत के नीचे प्रीमियम मोटरसाइकिलों और बेहतर बिक्री-पश्चात सेवा का अनुभव देना है।उद्घाटन के अवसर पर नीरज ओझा और आशीष गुप्ता ने कहा कि नया शोरूम पूर्वांचल के ग्राहकों के लिए खास केंद्र बनेगा। यहां ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, पारदर्शी सेवा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।