
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार देर शाम मुंशीगंज रोड स्थित मां चंडिका माता दुर्गा पूजा समिति में माता रानी का भव्य आगमन हुआ। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भांगड़ा की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और पूरे नगर में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालु माता रानी को नगर भ्रमण कराते हुए पैदल शोभायात्रा के साथ पूजा पंडाल तक लेकर पहुंचे। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और नगरवासियों में खासा उत्साह रहा।कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी ने भी सहभागिता की। दोनों ने मां चंडिका माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।समिति अध्यक्ष हिमांशु कसौधन सहित सुरेश मौर्या, प्रधान दुर्गेश सोनी, दीपक अगहरी, अभिषेक मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, हर्षित बरनवाल, संदीप अग्रहरी, कमल अग्रहरी, पवन वैश्य, राज वैश्य, प्रिंस सोनी और अनिल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं नगरवासी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।