
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहवा मजरे भोजपुर निवासी बीएसएफ जवान शिव कुमार मिश्रा की सोमवार रात हृदयाघात से मौत हो गई। वह लद्दाख में बीएसएफ की 165वीं बटालियन में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। सीने में तेज दर्द उठने पर साथी जवान उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।जवान के निधन की सूचना मिलने पर परिवार में शोक छा गया। उनके परिवार में बुजुर्ग मां सावित्री मिश्रा, पत्नी अर्चना और दो बेटे हैं। पिता का करीब दस वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद शिव कुमार ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। बुधवार को भोजपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।