
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण हुआ। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए कार्यालय से क्षेत्रवासियों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी सहित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वकीलों ने ओवरब्रिज की मांग उठाई, जबकि स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने बैठने की उचित व्यवस्था व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मंत्री के समक्ष रखी।