
पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। मौसम विभाग की भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी के बाद ललितपुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सभी विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक बाहर न निकलने, पेड़ों व कमजोर भवनों से दूर रहने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।