
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को लखनऊ पहुंचे। वे 24 से 26 मई तक निराला नगर स्थित प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बौद्धिक सत्रों में मार्गदर्शन देंगे। निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तहत कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम का आयोजन 21 मई से 11 जून 2026 तक चल रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें संगठन की कार्यप्रणाली और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत प्रशिक्षणार्थियों के बीच संवाद करेंगे और संगठनात्मक दिशा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उन्हें संगठन की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से जुड़े फीडबैक भी दिए जाएंगे।सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में संगठनात्मक समन्वय और विभिन्न स्तरों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी, जिससे भविष्य की रणनीति को और मजबूत किया जा सके।