news-details

लखनऊ मेट्रो की ‘मायदीदी’ सेवा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘मायदीदी’ की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा शुरू की गई इस सेवा में चालक और यात्री दोनों महिलाएं होंगी, जिससे महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।सेवा का शुभारंभ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर UPMRC के प्रबंध निदेशक Sushil Kumar ने हरी झंडी दिखाकर किया। मेट्रो प्रशासन के अनुसार यह पहल महिलाओं को लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और महिला रोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी।मेट्रो प्रशासन ने बताया कि 5 जून से 13 जून तक यह सेवा सभी महिला यात्रियों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन से 5 किलोमीटर तक की दूरी मात्र 15 रुपये में तय की जा सकेगी। उद्घाटन के दिन सेवा का उपयोग करने वाली पहली 10 महिला यात्रियों को विशेष उपहार भी प्रदान किए गए।पहले चरण में यह सुविधा विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, भूतनाथ और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे महिलाओं को स्टेशन से घर या कार्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी और सुरक्षित, सस्ती तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी।‘मायदीदी’ सेवा का उद्देश्य महिला सुरक्षा, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे शहर में प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।