
खून से सना घर, फर्श पर पड़ी पत्नी की लाश
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (55) का किसी बात को लेकर पत्नी मोनिका सिंह (47) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में मोनिका सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर के एक कमरे में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सीय परीक्षण में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतका के बड़े बेटे अंशुमान सिंह की तहरीर पर माल थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।डीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों को धन का घमंड था और इसी कारण उनकी बहन की हत्या हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
"सोमवार दोपहर माल थाना क्षेत्र से एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार कराया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"-डीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन
बहन का आरोप घर वालों को पैसे का घमंड
मृतका की बहन और भाई ने रोते हुए कहा कि बहन के घर वालों को पैसे का बहुत घमंड है। जिसके चलते उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर दी। और उसके पीछे जितने भी लोग शामिल है कोई बचना नहीं चाहिए।