news-details

लखनऊ में गर्मी का कहर

You can share this post!

अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप और लू के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में डायरिया, उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। शहर के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है और गंभीर मरीजों को भर्ती तक करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में ही बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। कई मरीजों को जांच और इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।सिविल अस्पताल पहुंचे एक मरीज अनूप कुमार ने बताया कि लाइन में कम भीड़ होने के बावजूद उन्हें डॉक्टर को दिखाने में दो घंटे से अधिक समय लग गया। जांच के बाद उन्हें अगले दिन रिपोर्ट के साथ फिर आने को कहा गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पहले से ही सभी इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में कोल्ड रूम और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या पहले की तुलना में करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है, हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकतर मरीज दवा से ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी में सावधानी बरतें और बिना जरूरत बाहर न निकलें।

क्या करें

  • ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल चीजें पिएं।
  • साफ और हल्का भोजन करें।
  • कच्ची या बाहर की चीजें खाने से बचें।
  • बच्चों को धूप में ज्यादा देर न रखें।
  • ORS का घोल पिएं

क्या न करें

  • बासी या खुला खाना न खाएं।
  • तेज धूप में बिना जरूरत बाहर न निकलें।
  • ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।
  • बुखार,उल्टी-दस्त,पेट दर्द,कमजोरी और चक्कर को इग्नोर।