news-details

लकड़ी की फंटी से युवक की हत्या का खुलासा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फंटी भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 12 मई को अग्रसेन पार्क, तिलक नगर में खाने-पीने को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने लकड़ी की फंटी से युवक की आंख और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू हरिजन के रूप में हुई है, जो बाजारखाला क्षेत्र का रहने वाला है।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने हमला कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।