news-details

लेदर कारोबारी की मौत; पत्नी घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अहीरवां इलाके में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक लेदर कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब दंपती रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक की पहचान रूमा निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह लेदर कारोबार से जुड़े थे। परिवार में पत्नी प्रेमा, बेटा शिवा और दो बेटियां श्रुति व शुभी हैं।जानकारी के मुताबिक मनोज मंगलवार सुबह पत्नी के साथ नौबस्ता स्थित रिश्तेदारी गए थे। दोपहर में दोनों बाइक से वापस रूमा लौट रहे थे। रामादेवी फ्लाईओवर के आगे अहीरवां क्षेत्र में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई।हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने घायल दंपती को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी प्रेमा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बच सकी।चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला का इलाज जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।