
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लूट की योजना बनाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दो तमंचे, 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस, एक लोहे की पाइप और कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम तिवारी, अमित मिश्रा उर्फ पुत्तन, कपिल पाण्डेय और विश्वास तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने आने-जाने वाले लोगों से लूट करने की मंशा से वहां मौजूद होने की बात बताई। कार के कागजात नहीं मिलने पर उसे भी जब्त किया गया। मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।