
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लेखपाल अरुण कुमार त्रिपाठी के निलंबन के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त काम का बस्ता जमा कर उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की।आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में अरुण कुमार त्रिपाठी को निलंबित किया गया था। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रमाण पत्र की जांच के बाद नियमानुसार रिपोर्ट लगाई गई थी। संघ ने निलंबन से पहले लेखपाल को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए जाने की मांग की।संघ ने प्रशासन को 7 सितंबर तक निलंबन वापस लेने का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर 8 सितंबर से अतिरिक्त काम का बस्ता जमा करने और तहसील स्तर के व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ने की चेतावनी दी गई है। संघ अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह और मंत्री राजेश पाल ने आंदोलन तेज करने की बात कही।