
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लोक निर्माण विभाग की विस्तृत कार्ययोजना पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सड़कों, सेतुओं और भवन निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में विधायक महोबा राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक के प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सभी उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से जानकारी दी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों का तकनीकी परीक्षण कर उन्हें कार्ययोजना में शामिल किया जाए, ताकि जनपद में आधारभूत संरचना का समुचित विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में तैयार कार्ययोजना को जल्द ही अनुमोदित कर उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाएगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके।