news-details

खड़गे ने कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। दरअसल, कर्नाटक के नए प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के पदभार ग्रहण समारोह में कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में ‘डीके-डीके’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।नारेबाजी से नाराज खड़गे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि यह किसी एक नेता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है और नेताओं की पहचान भी पार्टी से ही बनती है।खड़गे ने चेतावनी दी कि कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग मौजूद है और फुटेज देखने के बाद नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन जरूरी है।इस दौरान डीके शिवकुमार भी समर्थकों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बैठने और नारेबाजी रोकने का इशारा किया।कार्यक्रम में खड़गे ने अयोध्या राम मंदिर के चंदे को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर फंड में गड़बड़ी हुई है।गौरतलब है कि कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव के बाद 3 जून को डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले सिद्धारमैया मुख्यमंत्री थे और लंबे समय से दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच खींचतान की चर्चा चल रही थी।