
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को लेकर बुधवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की।संगठन के पदाधिकारियों ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए माफी की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और माहौल तनावपूर्ण रहा।