
पारदर्शी विकास न्यूज़अ अमेठी। जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह निरंजन ने किसानों से खरीफ फसलों की बुवाई से पहले बीज एवं भूमि शोधन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बीज और रोगमुक्त भूमि से फसल उत्पादन बढ़ता है तथा लागत कम होती है। उन्होंने बताया कि बीज शोधन से धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, दलहन और तिलहन फसलों को बीज जनित रोगों से बचाया जा सकता है। वहीं भूमि शोधन से कीटों और रोगों का प्रकोप कम होता है।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज एवं भूमि शोधन के लिए आवश्यक रसायन और जैविक उत्पाद 50 से 75 प्रतिशत अनुदान पर जनपद की कृषि रक्षा इकाइयों में उपलब्ध हैं। किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।