
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के साकेत नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खराब अंडा करी परोसने को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया।पीड़ित अनुज के मुताबिक वह अपने दो दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खराब अंडा करी परोसने का विरोध करने और भुगतान से इनकार करने पर रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।