news-details

खड्डा में हरे पेड़ों की अवैध कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के डोमन पट्टी के पहले सरेह में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों को काटकर लकड़ियों का भंडारण किए जाने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से ट्रकों के माध्यम से लकड़ियां बाहर भेजी जा रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में आम, सागौन और गुलर जैसे कीमती पेड़ों का लगातार कटान किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि खुलेआम चल रहे इस अवैध कटान से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और क्षेत्र की हरियाली तेजी से समाप्त हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो आने वाले समय में पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ सकता है।इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।