news-details

खेत में करंट उतरने से दो किसानों की मौत, अमेठी में धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी

You can share this post!

अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान  एक किसान खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।  हरपालपुर निवासी 52 वर्षीय हीरालाल प्रजापति पुत्र गुरुदीन प्रजापति अपने खेत में ट्यूबवेल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान विद्युत पोल से एक केबल टूटकर खेतमें भरे पानी में गिर गई, जिससे पूरे खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से हीरालाल गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर गिर पड़े।हीरालाल को तड़पता देख पास के खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय रामबोध यादव पुत्र शिवभरत यादव मदद के लिए दौड़े। उन्होंने हीरालाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही उन्हें छुआ, वे भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों किसान मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।दोनों किसानों को तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में पानी भरा होने के कारण टूटे हुए विद्युत तार का करंट पूरे खेत में फैल गया था, जिससे यह हादसा हुआ।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम को भेजा है।  प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।  ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।