news-details

खेत में घास काट रहे बुजुर्ग को गोली लगी, पुरानी रंजिश का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में शनिवार सुबह खेत में घास काट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लग गई। घायल बुजुर्ग की पहचान ओम सिंह के रूप में हुई है। गोली उनके पैर में लगी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे ओम सिंह मक्के के खेत में जानवरों के लिए घास काट रहे थे। आरोप है कि हमलावर गांव के ही रोहित को निशाना बनाकर फायर करने आया था। फायरिंग के दौरान रोहित खेत में लेट गया, जिससे गोली ओम सिंह के पैर में जा लगी।परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। खेत और पानी निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस मामले में मारपीट और मुकदमेबाजी हो चुकी है।गोली लगने के बाद परिजन घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से एटा जिले के अलीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना पर मेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। वहीं, क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने बताया कि पानी निकासी को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर फायर किया गया था, लेकिन गोली दूसरे व्यक्ति को लग गई। मामले की जांच की जा रही है।