news-details

खेत में गौवंशों के शव मिलने से हड़कंप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। बांगरमऊ विकासखंड के सिंघोपुर बेरियागाड़ा गांव के पास खेत में कई गौवंश मृत और घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने खेत में शव पड़े देखे तो मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान नवदीप ने सफाई देते हुए बताया कि गौवंश ग्रामीणों के पालतू हैं। उनके अनुसार, एक गौवंश की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य अधमरी हालत में मिले, जिनका डॉक्टरों ने उपचार किया। घायल गौवंशों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में गौवंशों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और गौशाला से जुड़े अधिकारियों व जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।