news-details

खेत में भिड़े कोबरा और रसेल वाइपर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर के पुरवामीर गांव में रविवार दोपहर खेत में ब्लैक कोबरा और रसेल वाइपर के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चलता रहा। दोनों जहरीले सांपों की लड़ाई देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद युवकों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने सांपों को हटाने की कोशिश की तो दोनों उनकी ओर बढ़ने लगे, जिससे लोग जान बचाकर भागे। बाद में लाठी की आवाज और लोगों की मौजूदगी के बाद दोनों सांप खेतों की ओर चले गए।सर्प मित्र मनोज कुमार ने बताया कि दोनों प्रजातियां बेहद विषैली हैं और ऐसे मामलों में लोगों को दूरी बनाकर तुरंत वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ को सूचना देनी चाहिए। फिलहाल वन विभाग को घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।