
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कलां गांव में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी मुद्दे पर सक्रिय लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने सोमवार को मोहनलालगंज सांसद आर.के. चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव स्थित कंस पासी किला और शिव मंदिर के संरक्षण, पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने और इसे संरक्षित विरासत स्थल घोषित करने की मांग की गई। संगठन ने यह भी कहा कि महाराजा कंस के ऐतिहासिक योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए और उनके इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।मुलाकात के बाद बाहर आकर सूरज पासी ने मीडिया से बातचीत में सांसद पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिनके लिए वोट मांगे, उनसे ही चोट मिली है और उन्होंने तीखी टिप्पणी भी की। उनका बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।संगठन ने मांग की कि पूरे परिसर का वैज्ञानिक और पुरातात्विक सर्वेक्षण कराया जाए ताकि वास्तविक ऐतिहासिक स्थिति स्पष्ट हो सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किला परिसर को संरक्षित कर यहां स्मृति केंद्र और महाराजा कंस की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए।सूरज पासी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह समाज की ऐतिहासिक विरासत का मामला है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थान पर बैरिकेडिंग भी की गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।