news-details

करवा चौथ और दीपावली के रंग में सजा काशी हाट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। त्योहारों के अवसर पर महमूरगंज स्थित शुभम लाल बैंक्विट हॉल में मंगलवार को ‘काशी हाट लाइफस्टाइल एंड फैशन अटायर’ का करवा चौथ एवं दीपावली एडिशन आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और बनारस स्वर्ण कला केंद्र के अधिष्ठाता प्रिंस-पूजा जायसवाल ने किया।

आयोजक पूजा खेमका और श्वेता अग्रवाल ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुजरात समेत विभिन्न क्षेत्रों से 65 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बनारसी साड़ियां, सूट, लहंगे, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एसेसरीज, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और भदोही की प्रसिद्ध कालीन आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा बेकरी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

आयोजकों के अनुसार, मेला सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। आगंतुकों को बनारसी पान और करवाचौथ गिफ्ट निशुल्क देने की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि काशी हाट का उद्देश्य त्योहार, फैशन, संस्कृति और समाज सेवा को एक मंच पर लाना है। आयोजन में गौरव अग्रवाल, संजय खेमका, पवन अग्रवाल, उमा बजाज, मीनू ग्रोवर, पूजा गोस्वामी, रश्मि डीडवानिया, स्मिता लोहिया समेत कई लोग मौजूद रहे।